कोटद्वार: बरस्वार में घर के आंगन से माता-पिता के सामने 2 साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बनाया निवाला

Spread the love

कोटद्वार में विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को उसके घर से ही उठाकर ले गया। रात करीब नौ बजे बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की पोती याशिका पुत्री जितेंद्र शाम करीब 6:30 बजे माता-पिता के साथ घर के आंगन में ही थी। तभी अचानक आया गुलदार झपटकर याशिका को उसके पिता जितेंद्र और मां प्रियंका की आंखों के सामने उठाकर ले गया। माता-पिता चीख पुकार मचाते ही रह गए। शोरशराबा होने पर आसपास के काफी लोग जंगल में याशिका की तलाश में दौड़े।

 

काफी छानबीन के बाद रात करीब नौ बजे याशिका का शव काफी फासले पर बुरी हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद से वीरेंद्र लाल के परिवार में कोहराम मचा है। घटना लैंसडौन वन विभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र की बताई गई है। सूचना मिलने पर वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- जनगणना करें या फिर मूल काम, अलग-अलग आदेशों से शिक्षक असमंजस में
  • Related Posts

    मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।

    Spread the love

    Spread the loveजयपुर खीमा गांव में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को अचानक तेज…


    Spread the love

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love