रेव पार्टी : एनसीबी की ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई, अभिनेता शाहरूख का बेटा आर्यन गिरफ्तार ।

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी आयोजित करने के मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को लंबी पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। क्रूज में मादक पदार्थों के साथ पार्टी करने के आरोप में एनसीबी ने शनिवार रात आर्यन समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें तीन लड़कियां भी थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिरासत में लिए गए आठ लोगों में से तीन को रविवार को मेडिकल के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में 600 हाईप्रोफाइल लोग में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी शामिल था। आर्यन को एनसीबी ने शनिवार रात हिरासत में लिया था। उसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी।

और पढ़े  यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…