Bihar: 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर, दरवाजे पर खेलते समय किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गोपालगंज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के दरवाजे पर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है

 

जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी ने उसे अकेला देख अगवा कर लिया और सूनसान जगह पर ले जाकर हैवानियत की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

 

वारदात के बाद आरोपी युवक की आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और बाद में इसकी सूचना डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सारीक के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह गोपालगंज के एक बाइक शो-रूम में पेंटर का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इधर गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि आरोप गलत लगाया गया है। पुलिस मुझे जबरन पकड़कर ले आई है। वह मेरी बेटी की तरह है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिला रही है।

और पढ़े  Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत…


    Spread the love

    Bihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभोजपुर के बिलौटी गांव में हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने एक और बड़ी और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के…


    Spread the love