लालकुआं/हल्दूचौड़- पुलिस ने 412 ट्रेटा पैक किन्नू अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देश के क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.01.2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजु आर्या निवासी बेरीपड़ाव लालकुआ उम्र 20 वर्ष को बेरीपड़ाव हल्दूचौड से 08 पेटी, तथा 28 खुले ट्रेटा पैक कुल 412 ट्रेटा पैक किन्नू /अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफ0आई0आर0 नंबर 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई

पुलिस टीम
1-उ0नि0 शंकर नयाल
2-कानि0 84 उमेश गिरी
3-कानि0 570 गुरमेज सिंह

और पढ़े  बनबसा मिनी स्टेडियम: CM धामी ने बैडमिंटन कोर्ट समेत विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…