चेतावनी: लश्कर और जैश ने गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की रची साजिश, POK से ऑपरेट हो रहे हैं पंजाब के गैंगस्टर

Spread the love

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर्स की गुप्त बैठक पीओके के मुजफ्फराबाद में आयोजित हुई। 20 जनवरी की देर रात शुरू हुई इस बैठक में लश्कर के पीओके चीफ रिजवान हनीफ ने भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने की बड़ी साजिशें रची गई। इन साजिशों के तहत आईएसआई ने लश्कर-ए-ताइबा और जैश ए मुहम्मद को 26 जनवरी को पंजाब के माध्यम से पूरे देश में अस्थिरता फैलाने का बड़ा टास्क दिया।

इसके लिए पंजाब के गैंगस्टरों और विदेश में बैठे आतंकियों के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की पूरी व्यवस्था की गई। इस बैठक में पंजाब के आतंकियों और गैंगस्टरों को न सिर्फ गणतंत्र दिवस पर अस्थिरता फैलाने का पूरा रोड मैप दिया गया बल्कि उसके बाद भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई।

 

पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई आतंकियों की इस बैठक की पूरी रिपोर्ट और उस बैठक की एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी अमर उजाला के पास मौजूद हैं। फिलहाल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने कुछ आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कई और गैंगस्टर गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे हैं।

आतंकियों को आजाद कराने के मंसूबे
सूत्रों के मुताबिक 20 जनवरी की देर रात को मुजफ्फ़राबाद में लश्कर-ए-ताइबा के पीओके चीफ रिजवान हनीफ और उसके सेकंड इन कमांड आमिर जिया समेत आईएसआई का पूर्व एजेंट और अब पीओके में आतंकियों के बीच की कड़ी अब्दुल्लाह शफीक समेत जैश  ए मुहम्मद का कमांडर मोहम्मद शोएब शामिल था। करीब 5 घंटे तक चली इस गुप्त बैठक में आतंकियों ने सबसे पहले आतंकी यासीन मलिक और आयशा अंदराबी को लेकर चर्चा की।

और पढ़े  ब्लैक सी- यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर जहाज के पास हमला, 13 भारतीय नाविक फंसे

 

  • इस दौरान तय हुआ कि 23 जनवरी को कश्मीर घाटी में माहौल खराब करने के लिए पोस्टर्स लगाए जाएं और दोनों आतंकियों की आजादी के लिए खतरनाक घटनाओं को अंजाम दिया जाए।

भारत को अस्थिर करने का खींचा गया खाका
पीओके में लश्कर के चीफ रिजवान हनीफ को आईएसआई के पूर्व कैप्टन अब्दुल्लाह शफीक ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के माध्यम से भारत को अस्थिर करने का पूरा खाका साझा किया। इस दौरान पंजाब के 153 आतंकी हैंडलरो और गैंगस्टरों के नामों पर भी चर्चा हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव,ईरान के कई ठिकानों पर बरसाए बम; पश्चिम एशिया में माहौल क्या?

    Spread the love

    Spread the loveजॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी…


    Spread the love

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love