नैनीताल/गौलापार- सिडकुल क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 3 ट्रक पकड़े

Spread the love

 

 तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की किशनपुर रेंज में वन विभाग ने तीन ट्रकों में प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की है। वन क्षेत्राधिकारी किशनपुर धनानंद चन्याल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ट्रकों (यूपी22टी8140, यूपी22टी7291 व यूपी26टी9398) को सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुदामा वुड पैलेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के समीप रोका। टीम ने वाहन चालकों से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे लेकिन चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति की आम, गुलर, पाखड़ की लकड़ी पाई गई। इस चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए। वन विभाग ने तीनों वाहनों को एमबीआर वन परिसर में खड़ा कर दिया है। चेकिंग टीम में हेमा कांडपाल, राजेश खन्ना, संजय कुमार, बलराम, प्रकाश सिंह राणा आदि शामिल रहे।

 

 

गाड़ियों की लाइन के साथ तस्करी का खेल
गौलापार। सिडकुल क्षेत्र में यहां से बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। एक ही बार पांच से छह सौ ट्रक यहां खड़े रहते हैं। वन विभाग के मुताबिक यहां से निकलने वाले वाहनों की लाइन की आड़ में बीच में तस्करी के ट्रक भी शामिल हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें पकड़ पाना मुश्किल भरा काम है। सटीक मुखबिरी के आधार पर वन विभाग ने तीन ट्रकों को भारी संख्या में अवैध लकड़ी के साथ धर दबोचा। रेंजर धनानंद चन्याल का कहना था कि सिडकुल के वाहनों की आड़ में तस्करी पर विभाग की खास नजर है। आगे भी ऐसे ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून पहुचें राहुल गांधी- दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love