Haldwani: खेतों में झाग वाला पानी पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने चलाया अभियान

ल्द्वानी के देवलचौड़ से निकलने वाली नहर से खेतों में झागवाला पानी पहुंचने की शिकायत पर सिंचाई विभाग हरकत में आया है। विभागीय टीम ने रामपुर रोड स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही 50 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। चांदनी चौक घुड़दौड़ा, बेड़ापोखरा, जीतपुर नेगी, हरिपुर जमन सिंह आदि गांवों के किसानों के खेतों में नहर से सिंचाई वाला पानी पिछले लंबे समय से खराब आ रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।

इस पर सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत के नेतृत्व में टीम ने नहर से सटे शोरूम, होटल, सर्विस सेंटर आदि प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। टीम में सहायक अभियंता विनोद भंडारी, जिलेदार गिरजेश कांडपाल, अपर सहायक अभियंता संजय कुमार आदि शामिल रहे।

किसानों के खेतों में पहुंच रहा कचरासुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे से निकलने वाली नहर में लोग खुलेआम कूड़ा फेंक रहे हैं। यह भी एक कारण है कि किसानों के खेतों में कचरा पहुंच रहा है। इसकी वजह से देवलचौड़ चौराहे पर गूल की निकासी ठप हो गई है। सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत ने लोगों से नहर और गूलों में कचरा न फेंकने की अपील की है।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…