टेस्ला इंटर्नशिप: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में दे रही है इंटर्नशिप का मौका, 8 शहरों में निकली वैकेंसी

लन मस्क के नेतृत्व वाली दुनिया की मशहूर अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी, टेस्ला ने भारतीय छात्रों और करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा मौका दिया है। कंपनी ने भारत के कई शहरों में इंटर्नशिप के अवसर निकाले हैं। लिंक्डइन (LinkedIn) पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, टेस्ला अब भारत में ‘सेल्स ट्रेनी/इंटर्न’ पदों के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है। इसे भारत में टेस्ला की मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और छात्र इसे एक बेहतरीन मौके के रूप में देख रहे हैं, जहां उन्हें सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में लीडर मानी जाने वाली कंपनी के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।

 

किन शहरों में है मौका?

टेस्ला ने अपनी इंटर्नशिप के लिए भारत के 8 प्रमुख शहरों को चुना है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के छात्र इसका लाभ उठा सकें। आप निम्नलिखित शहरों में आवेदन कर सकते हैं:

  1. नई दिल्ली
  2. मुंबई
  3. गुरुग्राम
  4. हैदराबाद
  5. चेन्नई
  6. बंगलूरू
  7. पुणे
  8. अहमदाबाद

इंटर्नशिप में क्या काम करना होगा?

ज्यादातर इंटर्नशिप में केवल असिस्टिव (सहायक) काम होता है लेकिन टेस्ला की यह इंटर्नशिप आपको कस्टमर सर्विस का ‘रियल वर्ल्ड’ अनुभव देगी। जॉब पोस्टिंग के अनुसार, इंटर्न्स की प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार होंगी।

    • ब्रांड एडवोकेट बनना: ग्राहकों को टेस्ला की कारों, उनके मिशन और नई तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाना।
  • कस्टमर प्रोफाइलिंग: संभावित ग्राहकों से बातचीत करना और उनकी पसंद व प्राथमिकताओं को समझना।
  • टेस्ट ड्राइव को-ऑर्डिनेशन: ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव का अनुभव देना और इस प्रक्रिया को मैनेज करना।
  • सेल्स सपोर्ट: डाटाबेस को अपडेट रखना ताकि लोकल टीम ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के बेहतर सर्विस दे सके।
और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

संक्षेप में, यह केवल एक किताबी ट्रेनिंग नहीं है बल्कि टेस्ला के ग्लोबल स्टैण्डर्ड के हिसाब से काम करने का एक वास्तविक अनुभव है।

टेस्ला इंटर्नशिप: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में दे रही है इंटर्नशिप का मौका, 8 शहरों में निकली वैकेंसी

योग्यता और शर्तें

टेस्ला ने इस इंटर्नशिप के लिए कुछ खास योग्यताएं तय की हैं:
कम्युनिकेशन स्किल्स: आपकी बातचीत करने की कला अच्छी होनी चाहिए और कस्टमर सर्विस में आपकी दिलचस्पी होनी चाहिए।
ड्राइविंग लाइसेंस: चूंकि इसमें टेस्ट ड्राइव का काम शामिल है, इसलिए आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और एक साफ ड्राइविंग रिकॉर्ड होना अनिवार्य है।
अनुभव: पिछला वर्क एक्सपीरियंस होना अनिवार्य नहीं है। टेस्ला आपके एटीट्यूड, टेक्नोलॉजी में रुचि और प्रोफेशनलिज्म को ज्यादा महत्व दे रही है।

आवेदन कैसे करें? 

इच्छुक छात्र और उम्मीदवार टेस्ला के ऑफिशियल लिंक्डइन पेज या टेस्ला की वेबसाइट के ‘Career’ सेक्शन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपना रिज्यूमे अपडेट करना न भूलें और उसमें अपनी कस्टमर सर्विस या तकनीकी स्किल्स को जरूर हाइलाइट करें।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…