अयोध्या- कवि कुमार विश्वास पहुंचे अयोध्या… पूर्व विधायक ने आरती उतारकर व पांव पखारकर किया स्वागत

Spread the love

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वह अंबेडकर नगर में आयोजित श्रवण धाम महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कुमार विश्वास का अभिनंदन किया। वह करीब 20 मिनट तक राम मंदिर में रहे। एयरपोर्ट पर भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने आरती उतlरकर व पारंपरिक तरीके से पांव पखारकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पहले उनकी आरती उतारी और फिर उनके पांव धोकर तौलिये से पांव पोंछा।

 

रविवार को हुआ महोत्सव का आगाज: मातृ-पितृ भक्ति के केंद्र श्रवण धाम में रविवार को तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही यहां सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।

तमसा नदी के तट पर जलाए गए एक लाख दीप: श्रवण धाम महोत्सव में तमसा नदी के तट पर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री के आगमन पर वाराणसी से आए 21 पुराहितों ने संगम तट पर डमरू आरती की। सुबह घने कोहरे के बीच श्रवण धाम के संगम घाट पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी समेत अन्य लोगों ने भगवान श्रीराम के समक्ष पूजन किया।

और पढ़े  आज योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, विंध्य व विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी

शाम को मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी, डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रवण धाम को रामायण सर्किट से जोड़ने में यह महोत्सव बड़ी भूमिका निभाएगा। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के साथ महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे।


Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love