दिल्ली-UP में आज से करवट लेगा मौसम, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट..

Spread the love

हले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब मौसम विभाग का कहना है कि आज से कई राज्यों में मौसम करवट लेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है और कुछ राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गरज सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

 

मौसम विभाग ने जताए ये अनुमान

  • आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।
      • राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जम्मू कश्मीर लद्दाख में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कल बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में आज और कल 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
      • उत्तर पश्चिमी भारत में दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले दो दिनों तक इसमें बारिश और खराब मौसम के चलते गिरावट आ सकती है और दो दिनों को बाद फिर से बढ़ोतरी जारी रहेगी। महाराष्ट्र में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
    • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 23 जनवरी तक कोहरा और धुंध का माहौल रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा।
    • मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।
    • राजस्थान में गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक के बाद एक नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। इसी कड़ी में अगले सप्ताह एक और सिस्टम प्रभावी होगा, जिससे 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
और पढ़े  डिप्टी CM ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    जीत का जश्न बना रही थी महिला, पड़ोसी ने 911 पर किया फोन; अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसते ही चलाई गोली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक महिला की खुशी का जश्न कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। 911 पर एक पड़ोसी की शिकायत के बाद मौके…


    Spread the love

    PMO को भेजी राममंदिर चंदा विवाद की गोपनीय जांच रिपोर्ट,केंद्र सरकार ने किया था ट्रस्ट का गठन

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा राशि से जुड़े गबन और अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच की…


    Spread the love