हरिद्वार: हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर हादसा, कार और ई-रिक्शा की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

रिद्वार–लक्सर मार्ग पर फेरूपुर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक, ई-रिक्शा चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे फेरूपुर के निकट हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। एसओ के मुताबिक, हादसे में कार चालक विकास कुमार (25) निवासी फेरूपुर, ई-रिक्शा चालक आस मोहम्मद (27) निवासी नसीरपुर खुर्द लक्सर और चरण सिंह (60) निवासी माजरा कलियर, रुड़की की मौत हो गई।

वहीं नीरज निवासी नजीबाबाद (बिजनौर), रणजीत निवासी मोतिहारी (बिहार), दिव्यांशु और नैन्सी निवासी पदार्था गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह मानी जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी - चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love