बदरीनाथ धाम: बदरीनाथ के कपाट इस साल कब खुलेंगे?…23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन तय होगी तिथि

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में तय होगी। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कपाट खुलने की तिथियां तय होने के बाद यात्रा कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़  ने जानकारी दी कि नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल  में  23 जनवरी सुबह साढ़े दस बजे से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा।

जिसमें इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो जाएगा। समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय करेंगे।

और पढ़े  उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, CM ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…