जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर बस टैंकर से टकराई, बाइक सावर को बचाने में 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Spread the love

 

जोधपुर के अंदरजाना इलाके में मंगलवार शाम को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस और टैंकर के बीच में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

 

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी रोशन मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। सभी घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिससे टैंकर बस से टकरा गया। बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले थे।

 

हादसे में 4 लोगों की मौत
अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि चार लोग मृतक हैं, जबकि एक मरीज की स्थिति गंभीर है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया था और जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचे, उन्हें तुरंत इलाज उपलब्ध कराया गया।

अस्पताल पहुंचा प्रशासन
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष और उनकी टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि घायलों का संपूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और उनकी टीम मदद के लिए अलर्ट है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज हो और उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। बताया जा रहा है कि बस रामदेवरा से जैसलमेर जा रही थी।

और पढ़े  पंतनगर- स्पेशल डाइट' बनी जहर...चिकन-पनीर ने बिगाड़ी 150 छात्रों की सेहत, 2 की हालत नाजुक

Spread the love
  • Related Posts

     G7 Summit Evian- आज पीएम मोदी जी7 देशों के सम्मेलन में शरीक होंगे, चीन के बढ़ते निर्यात पर होगी चर्चा, यूरोपीय अर्थव्यवस्था पर इसके असर का मुद्दा भी उठेगा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के एवियन में आज से शुरू हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी दो देशों की यात्रा का तीसरा चरण है। दो…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love