दिल्ली-एनसीआर- 21 से 23 जनवरी के बीच तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Spread the love

भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 22 से 25 जनवरी के बीच तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी को सुबह का तापमान 8 डिग्री तक रहेगा, वहीं, दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। लेकिन शुक्रवार 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

22 को सुबह हल्का से मध्यम कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिन में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 जनवरी को दोपहर के समय हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

और पढ़े  Firing: दिल्ली के फैज रोड इलाके में देर रात चलीं गोलियां, 1 व्यक्ति घायल, पुलिस मौके पर

23 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाएंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जाएगा। साथ ही, दिन में दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

25 जनवरी तक का हाल
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    राघव चड्ढा के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी में सियासी भूचाल

    Spread the love

    Spread the loveअरविंद केजरीवाल अपने पुराने और विश्वस्त साथी राघव चड्ढा के तेवर व तौर तरीकों से तो अच्छी तरह वाकिफ रहे होंगे। पर घायल राघव ने उन्हें करारा सियासी…


    Spread the love

    Delhi-: पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां को HC से राहत, जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील खारिज

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां की जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील खारिज कर दी। यह मामला 2020 के दिल्ली दंगों की कथित…


    Spread the love