कर्नाटक DGP- डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

Spread the love

र्नाटक पुलिस के शीर्ष अधिकारी रामचंद्र राव पर गाज गिरी है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 1993 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा के अफसर हैं राव
राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने निलंबन की जो कार्रवाई की है, इसके संबंध में जारी सरकारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. के रामचंद्र राव, कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा के महानिदेशक का पदभार संभाल रहे थे। राज्य सरकार के इस शीर्ष पुलिस अधिकारी के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

 

सीएम सिद्धारमैया और गृह मंत्री परमेश्वर से नहीं हुई मुलाकात
इस मामले में अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात का प्रयास भी किया। हालांकि, दोनों लोगों से राव की मुलाकात नहीं हो सकी। निलंबित डीजीपी राव अभिनेत्री रान्या राव के पिता भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वायरल वीडियो विवाद पर कहा, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही क्लिप फर्जी है और उन्हें इसके श्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए राव की क्लिप वायरल होने के बाद राज्य में राजनीतिक के साथ-साथ प्रशासनिक तूफान भी खड़ा होने की आशंका है। डीजीपी और अश्लील वीडियो विवाद से जुड़ी अहम बातों पर बिंदुवार एक नजर:

और पढ़े  गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी में पत्रकारों से कहा;

  • वायरल वीडियो में तीन क्लिप जोड़े जाने की जानकारी मिली है।
  • पुलिस अधिकारी कितना भी वरिष्ठ हो- दुर्व्यवहार के दोषी पाए जाने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

विवादों में घिरे डीजीपी ने अपनी सफाई में क्या कहा?
निलंबित किए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक राव ने कहा, वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसका मकसद प्रतिष्ठा धूमिल करना है। उन्होंने कहा, कुछ लोग छवि खराब करने के साथ-साथ पेशेवर रूप से भी नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं।

विवाद तूल पकड़ने पर भाजपा क्यों हुई आक्रामक?
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य की विपक्षी राजनीतिक पार्टी- भाजपा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने कहा, सरकार राव जैसे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण कर रही है। भाजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा, राव के आचरण से पूरा पुलिस महकमा कलंकित हुआ है। आम लोग पुलिस को शक की निगाह से देखेंगे। सोने की तस्करी का मामला सामने आने के बाद सरकार ने उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया था। इस मुद्दे की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

‘खाकी वर्दी पहने अफसर का महिलाओं से ऐसा बर्ताव अक्षम्य’
राज्य विधानसभा में एक अन्य विपक्षी पार्टी- जनता दल सेकुलर (JDS) ने भी इस मामले में आक्रामक रूख अपनाया है। पार्टी ने कहा- खाकी वर्दी की गरिमा को भुलाकर राव ने अपने दफ्तर में महिलाओं के साथ जैसा कृत्य किया है वह अक्षम्य अपराध है। पुलिस विभाग का सिर शर्म से झुक गया है।

और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love