SIR सुनवाई के लिए पेश हुए क्रिकेटर शमी, फॉर्म में अनियमितता पर चुनाव अधिकारियों ने किया था तलब

Spread the love

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी SIR (एसआईआर/विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। अधिकारियों के मुताबिक, उनके वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म में कुछ अनियमितता पाई गई थीं, जिसके चलते उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था।

शमी दक्षिण कॉलकाता के बिक्रमगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्कूल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और सुनवाई में हिस्सा लिया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके फॉर्म में कुछ कॉलम भरे नहीं गए थे या उनमें गलतियां पाई गईं, जिसके कारण यह प्रक्रिया आवश्यक बनी।

सुनवाई के बाद शमी ने क्या कहा?
सुनवाई पूरी होने के बाद, शमी ने कहा कि एसआईआर (चुनाव आयोग) हर किसी की जिम्मेदारी है और इस प्रक्रिया के दौरान सभी को सहयोग करना चाहिए। शमी ने पत्रकारों से कहा, ‘कोई समस्या नहीं है। एसआईआर हर किसी का अधिकार है और हम सभी को इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है।’

शमी ने कहा, ‘मुझे कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने (चुनाव अधिकारियों ने) इसे अच्छे से संभाला। मैं पिछले 25 वर्षों से यहीं रह रहा हूं। अगर वे मुझे दोबारा बुलाते हैं, तो मैं फिर आऊंगा।’ वहीं, अधिकारी के मुताबिक, शमी सुनवाई प्रक्रिया के हिस्से के रूप में अपने पासपोर्ट के साथ उपस्थित हुए, जो लगभग 15 मिनट के भीतर पूरी हो गई।

 

वोटर सूची में दर्ज है नाम, भाई को भी भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने न केवल मोहम्मद शमी बल्कि उनके भाई मोहम्मद कैफ को भी सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता सूची में शामिल हैं, जो रशबेहारी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। एक अधिकारी के मुताबिक, ‘शमी पिछले निर्धारित दिन सुनवाई में शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजकोट में थे। इसलिए उन्हें नई तारीख दी गई थी।

और पढ़े  राजस्थान Weather: राजस्थान में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26-27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

उत्तर प्रदेश से कोलकाता तक: क्रिकेट ने बनाया रास्ता
उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद शमी कई वर्षों से क्रिकेटिंग करियर के चलते कोलकाता में रह रहे हैं। कम उम्र में ही अपने कोच की सलाह पर उन्होंने कोलकाता का रुख किया। बाद में उनके क्रिकेटिंग सफर को बंगाल रणजी कैप्टन और कोच संबरन बंद्योपाध्याय की मार्गदर्शन में दिशा मिली और उन्हें बंगाल अंडर-22 टीम में जगह मिली। आज उन्हीं की बदौलत भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण में शमी की एक महत्वपूर्ण पहचान है।

SIR प्रक्रिया क्या है?
पश्चिम बंगाल सहित देशभर में चुनाव आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एसआईआर प्रक्रिया संचालित कर रहा है। इस दौरान वोटर फॉर्म में गलतियां होने या नए पते पर नाम जोड़ने जैसी स्थितियों में लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love