हल्द्वानी: पॉश कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा सोमेश्वर का युवक गिरफ्तार

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर की पॉश काॅलोनी बद्रीपुरा में बुजुर्ग दया नेगी के आवास से बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे बक्सा चुराने के आरोपी को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सोमेश्वर निवासी वीरेंद्र बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का सहारा लिया था। किरायेदार बनकर आए युवक ने भागते समय रास्ते में खुद को फौजी बताया।

एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन सभागार में बताया कि दया नेगी पत्नी स्व. जगत सिंह नेगी के वार्ड 11 बद्रीपुरा स्थित घर में बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति किराये पर कमरा लेने आया। अपना नाम दीपक बिष्ट बताते हुए उसने वृद्धा से पीछे का मुख्य गेट खोलने के लिए कहा।

जब महिला गेट खोलने चली गई तो आरोपी पहली मंजिल स्थित कमरे से बक्सा चुराकर भाग गया। बक्से में सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मकान के रजिस्ट्री के पेपर थे। मामले में बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी कोतवाली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए तत्काल एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सिटी अमित कुमार सैनी की टीम बनाई गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये माॅनीटरिंग कर आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस हुई। देर रात करीब 12 बजे उसकी गिरफ्तारी हुई। उसका नाम विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा है। उसके पास मिले बक्सा के अंदर पर्स में रखे 8000 रुपये, पायल, बिछुवा, बाली, मंगलसूत्र, रजिस्ट्री के पेपर मिले। प्राथमिकी में चोरी के सामान की बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

और पढ़े  टिहरी: देवल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, केतन के परिजनों से मिले, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर GST का छापा, 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

    Spread the love

    Spread the loveराज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- कोई नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम, हाथ पर गुदा था ‘राजपाल’… पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी।…


    Spread the love