ऋषिकेश: राफ्टिंग के दौरान UP की महिला पर्यटक से बदसलूकी, मारपीट के आरोप में गाइड के खिलाफ FIR दर्ज

षिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटक के साथ मारपीट के आरोप में एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विन्ध्याचल मिर्जापुर, यूपी निवासी आयुषी ने थाना मुनि की रेती में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार को वह दोपहर दो बजे ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचीं और रामझूला पार्किंग के सामने हिमालयन एक्सपेडियन नामक राफ्टिंग एजेंसी में राफ्ट बुक की।

 

आयुषी ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग विशाल, कार्तिक, वंश निवासी लक्सर हरिद्वार भी थे। राफ्टिंग कर रामझूला पहुंचने के दौरान रास्ते में करन नाम के गाइड ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की और चप्पू से हमला कर पानी में फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसमें उन्हें काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करेगी गढ़वाल राइफल, 12 सदस्यीय दल हुआ रवाना, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…