उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, CM धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

 

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले खूब पसीना बहाया।

उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।

 

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाकर तैयारियों को पुख्ता किया गया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…