शीतकालीन यात्रा: प्रवास स्थलों पर पहुंचे 27 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़

Spread the love

शीतकालीन यात्रा में चारधामों के प्रवास स्थलों में अब तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बाबा केदार के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सबसे अधिक 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधामों के शीतकालीन स्थलों पर प्रतिदिन औसतन पांच सौ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन पूजा प्रवास स्थलों पर होती है। बाबा केदार का शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ में है। अब तक यहां 17 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ धाम की पूजा पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होती है।

शीतकालीन यात्रा का प्रचार प्रसार किया जा रहा
दोनों स्थलों पर 6400 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम की शीतकालीन पूजा खरसाली में होती है। खरसाली में 1017 श्रद्धालु मा यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वहीं गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखवा में 3300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

 

प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से शीतकालीन यात्रा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जो तीर्थयात्री चारधामों में नहीं पहुंच पाते हैं, वह शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा अर्चना व दर्शन कर सकते हैं।

 

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शीतकालीन यात्रा में 15 जनवरी 2026 तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के प्रवास स्थलों पर दर्शन किए हैं। प्रतिदिन औसतन प्रवास स्थलों पर पांच सौ श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

और पढ़े  चमोली टनल हादसा: फिर परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े, 8 माह में दूसरा हादसा

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love