चमोली: बदरीनाथ और हेमकुंछ साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में रहा बारिश का इंतजार

 

 

मोली जिले में शनिवार दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से हल्की राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश व बर्फबारी का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक निचले इलाकों में मौसम बदला ही रहा। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।

दोपहर बाद हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ व नीती घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हुई। देर शाम तक यहां बर्फबारी होती रही। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश-बर्फबारी का इंतजार करते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि सुबह से मौसम बदला हुआ है, जरुर दोपहर बाद बारिश होगी, मगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के अलावा निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड तो बढ़ी, मगर बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों में निराशा है।

मौसम बदलने से ज्योतिर्मठ, औली व नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। औली में रात के समय तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे यहां बहने वाले गदेरे व नाले जम रहे हैं।
और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…