यूपी : विधानसभा चुनाव के लिए छोटे दलों की जोड़-तोड़ शुरू, गठबंधन होने की उम्मीद बढ़ी ।

Spread the love

प्रदेश में विधानसभा चुुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे। इनके बीच करीब घंटे भर सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है। इस बीच वह दो अक्तूबर को फिरोजाबाद से पैदल यात्रा और 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी कर रही है। बुधवार दोपहर वह इटावा से लखनऊ लौटे। शाम करीब छह बजे उनके आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी पहुंच गए।

इन तीनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी वहां पहुंच गए। शिवपाल सिंह यादव के आवास पर तीन पार्टियों के अध्यक्ष के पहुंचने को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। क्योंकि ओवैसी 21 सितंबर को भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार ओवैसी के साथ राजभर और रावत के आने से संकल्प भागीदारी मोर्चा गठन की कवायद जोर पकड़ती नजर आ रही है। हालांकि प्रसपआ अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी तक मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

और पढ़े  School-College Closed: आज से इस जिले में 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *