Iran: खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया ‘अपराधी’,ठहराया हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार 

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अपराधी’ करार दिया, और हजारों प्रदर्शनकारियों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया था।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में खामेनेई ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों में ‘कई हजार’ लोग मारे गए। यह पहली बार है जब किसी ईरानी नेता ने यह बताया कि दिसंबर 28 से शुरू हुए और हिंसक तरीके से दबाए गए प्रदर्शन में कितने लोग मारे गए।

 

ईरानी सर्वोच्च नेता ने अपने भाषण में क्या कहा?

    • खामेनेई ने कहा कि इस विद्रोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से बयान दिए।
    • उन्होंने कहा कि ट्रंप ने आक्रोशित लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा- हम आपका समर्थन करते हैं, हम आपको सैन्य रूप से समर्थन भी देते हैं।
  • खामेनेई ने दोहराया कि अमेरिका ईरान के आर्थिक और राजनीतिक संसाधनों पर दबदबा चाहता है।
  • खामेनेई का सभी सरकारी मामलों में फैसला अंतिम होता है।

उन्होंने कहा,  मौतों और नुकसान और ईरानी जनता के खिलाफ आरोपों के कारण हम अमेरिकी राष्ट्रपति को अपराधी मानते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का अमेरिका का एजेंट बताया और कहा कि उन्होंने मस्जिदों और शिक्षण केंद्रों को नष्ट किया। लोगों को नुकसान पहुंचाकर उन्होंने कई हजार लोगों की हत्या की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
वहीं, ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, यह आदमी बीमार है, उसे अपने देश को सही तरीके से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या रोकनी चाहिए। उनका देश रहने के लिए दुनिया में सबसे खराब जगह है, क्योंकि वहां नेतृत्व खराब है। उन्होंने कहा, ईरान में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है।

और पढ़े  अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी: अमेरिकी खुफिया प्रमुख बोले- आगे भी होंगी तकनीकी गड़बड़ियां, वजह भी बताई
  • Related Posts

    राजस्थान: दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पोते ने की पूरी, 100 किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

    बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में पोते ने अपने दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी करते हुए अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ससुराल लाया। जेठंतरी निवासी शंभूसिंह की पुत्री…

    अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी: अमेरिकी खुफिया प्रमुख बोले- आगे भी होंगी तकनीकी गड़बड़ियां, वजह भी बताई

    अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) से जुड़ी एक घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन ने रविवार…