महंत नरेंद्र गिरि हत्या : सीबीआई ने कसा शिकंजा, 7 दिन की रिमांड पर आनंद गिरि को लाया जाएगा हरिद्वार ।

मई में गुरु से विवाद होने के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सील कर दिया था। इसके बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने शरण दी थी। ऐसे में जल्द ही सीबीआई इस संत से भी पूछताछ कर सकती है। सीबीआई आनंद को रिमांड पर लेकर जल्द ही हरिद्वार पहुंचेगी। यहां पर कई लोगों से पूछताछ भी करेगी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है। रिमांड चार अक्तूबर तक चलेगी। ऐसे में नया मामला सामने आया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि व उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहा आनंद गिरि का आश्रम 13 मई को एचआरडीए ने सील कर दिया था। 

आश्रम पर सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष ने शरण दी थी। इसका खुलासा आश्रम सील होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान आनंद गिरि ने खुद किया था। आनंद गिरि ने कहा था कि वह उन दिनों हरिद्वार के एक आश्रम में शरण लेकर रह रहे थे।
कई रसूखदारों, संतों व प्रॉपर्टी डीलरों से भी होगी पूछताछ
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी जांच में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर सामने आए थे। जिसमें से कई संत, रसूखदार और प्रॉपर्टी डीलर भी है। सीबीआई आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंचने के बाद इनसे भी पूछताछ करेगी। 

और पढ़े  केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: चीरबासा के पास पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 3200 यात्री रोके

तीन से हुई है पूछताछ
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के बाद हरिद्वार के 18 लोगों के मोबाइल नंबर सामने आए थे। जिसमें से हरकी पैड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध दुकानदार व दो प्रॉपर्टी डीलरों को प्रयागराज में बुलाकर पूछताछ भी की गई है।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…