ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार, कल से शुरू हो सकता है वतन वापसी का अभियान

ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ईरान में मौजूदा अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उन भारतीय नागरिकों की घर वापसी की सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है जो भारत लौटने के इच्छुक हैं।

 

ईरान में बीते 15 दिनों से हिंसा का दौर जारी

ईरान में पिछले 15 दिनों से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का सिलसिला जारी है, जिसने वहां की आंतरिक स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति अब भयावह स्तर तक पहुंच गई है। इससे वहां रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेषकर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस उभरती हुई परिस्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर अपने नागरिकों को वहां से निकालने की योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

मिशन की रूपरेखा और विदेश मंत्रालय की भूमिका

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से एक विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती है। विदेश मंत्रालय वर्तमान में उन नागरिकों का डेटा और विवरण जुटाने और व्यवस्था करने की प्रक्रिया में है जो वर्तमान परिस्थितियों के कारण भारत वापस आने की इच्छा रखते हैं।

और पढ़े  कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, कई लोगों की मौत, पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, तेज हवाओं से फैली लपटें

 

ईरान में कैसे शुरू हुआ संकट का दौरान?

  • ईरान में अस्थिरता का यह दौर पिछले महीने के अंत में ईरानी मुद्रा ‘रियाल’ की कीमतों में भारी गिरावट के बाद शुरू हुआ।
  • आर्थिक संकट से उपजा यह असंतोष अब एक व्यापक राजनीतिक आंदोलन में बदल चुका है, जो ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल गया है।
  • मानवाधिकार समूहों के दावों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई में अब तक कम से कम 3,428 लोग मारे जा चुके हैं, और पिछले कुछ दिनों में स्थिति और भी भयावह हो गई है।

भारतीय दूतावास के अधिकारी फिलहाल तेहरान में क्या कर रहे?

  • ईरान में वर्तमान में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं और टेलीफोन लाइनें भी केवल रुक-रुक कर काम कर रही हैं।
  • इस संचार अवरोध के कारण, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी व्यक्तिगत रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं।

कल सरकार ने भारतीयों को देश छोड़ने की दी थी सलाह

बुधवार को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा था। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक सलाह में कहा, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

दूतावास की सलाह 

  • भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।
  • प्रदर्शन और अशांति वाले इलाकों से दूर रहने का स्पष्ट निर्देश।
  • भारतीय नागरिकों से दूतावास के लगातार संपर्क में बने रहने की अपील।
  • किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखने को कहा गया।
  • पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य यात्रा व आव्रजन दस्तावेज हर समय तैयार और अपने पास रखने की सलाह।
और पढ़े  भारत के प्रदर्शनों पर अमेरिका की नजर: छह सांसदों ने रूबियो को लिखा पत्र, कहा- जयशंकर के सामने उठाएं मुद्दा

हेल्पलाइन नंबर जारी

दूतावास ने आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन भी जारी की है। इसके तहत मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359 और ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

दूतावास में पंजीकरण कराएं भारतीय

सलाह में कहा गया है, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक, जिन्होंने भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे https://www.meaers.com/request/home पर पंजीकरण कराएं। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि ईरान में इंटरनेट की समस्या के कारण कोई भारतीय नागरिक पंजीकरण कराने में असमर्थ है, तो भारत में उनके परिवार से अनुरोध है कि वे पंजीकरण कराएं। केंद्र सरकार ने ये सलाहें ऐसे समय में जारी की हैं जब ईरान में अशांति जारी है और बुधवार को विरोध प्रदर्शनों का 20वां दिन था। रिकॉर्ड मुद्रास्फीति और ईरान की मुद्रा में भारी गिरावट के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन अब व्यापक राष्ट्रव्यापी अशांति में बदल गए हैं, और 280 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं।

इस्राइल में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी

क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए सतर्कता संबंधी एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिक पूरी सतर्कता बरतें और इस्राइली प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को इस्राइल की गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की भी सलाह दी है। मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की 24×7 हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
+972-54-7520711
+972-54-3278392

और पढ़े  पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

इसके अलावा, सहायता के लिए ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है:
cons1.telaviv@mea.gov.in

  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…