Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर PM मोदी ने की गौ सेवा

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर सूर्य उपासना और गौ सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गौ सेवा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में गायों को चारा खिलाया। इस दौरान गायों को पारंपरिक त्योहार के अनुरूप सजावटी वस्त्रों से सजाया गया था। बता दें, पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों को गौ सेवा व प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन गौ सेवा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।

 

मकर संक्रांति पर गौ सेवा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पावन पर्व है। इसे हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि, मकर संक्रांति पर दान-पुण्य, स्नान और गौ सेवा करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं और साथ ही जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं।

PM Modi feeds cows at his residence on Makar Sankranti 2026 viral photos

ज्योतिषियों के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा, गुड़ और तिल खिलाने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी नवग्रह शांत होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गौ सेवा करने से समस्त देवी-देवताओं की कृपा साधक पर बनी रहती है, क्योंकि गाय को सभी देवताओं का वास स्थान माना गया है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
PM Modi feeds cows at his residence on Makar Sankranti 2026 viral photos

इस शुभ अवसर पर गौशालाओं की सहायता करना, अन्न-दान करना या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देना दरिद्रता को दूर करता है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। साथ ही, गौ सेवा से मन में करुणा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है।

 

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…