PM Modi- PM मोदी जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर की खास तस्वीर सामने आई है। पीएम मोदी की इस तस्वीर को कार वाली डिप्लोमेसी माना जा रहा है। भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों के अलावा इस तस्वीर से मोदी-मर्ज के व्यक्तिगत रिश्ते की गर्मजोशी की झलक भी मिली। पीएम मोदी ने इससे पहले मर्ज को भारतीय संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराया। जर्मन चांसलर के पहले भारत दौरे पर उनकी अगवानी गुजरात में की गई। यहां मर्ज ने पहले साबरमती में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और उन्हें मौजूदा दौर में वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक करार दिया।

 

दोनों देशों के रिश्ते काफी प्रगाढ़
इसके बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर दोनों देशों के औद्योगिक दिग्गजों से भी मिले। उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ हुई बैठक के दौरान मोदी और मर्ज ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने इस बात को रेखांकित किया कि वर्तमान समय में जर्मनी की दो हजार कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं।

और पढ़े  क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?
  • Related Posts

    कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद गिरीश पार्क थाने के प्रभारी अधिकारी सुमित कुमार घोष को पद से हटा दिया गया है। इस हादसे…

    2026 महानवमी- 19 और 20 अक्तूबर दोनों दिन रहेगी नवमी, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का शुभ समय

    शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।…