सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने तमांग की मौत की पुष्टि की। वहीं दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत को श्रद्धांजलि दी है।
प्रशांत तमांग का कैसे हुआ निधन?
सिंगर महेश सेवा के बताया प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। महेश सेवा ने ही रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि दी है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दी सिंगर को श्रद्धांजलि
सिंगर प्रशांत तमांग के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख व्यक्त किया है। एक एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इंडियन आइडल’ फेम और मशहूर सिंगर प्रशांत तमांग के आज अचानक और असमय निधन से बहुत दुख हुआ। उनका संबंध हमारे दार्जिलिंग से भी था। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’







