मोहब्बत की सजा मौत: प्रेमी संग भागी प्रेमिका, घरवालों ने पीटा फिर जलाया; चिता पर पानी डाल पुलिस ने…

 

यूपी के कासगंज स्थित ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले किशोरी घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ चली गई थी। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से ढूंढ कर वापस ले आए। इसके बाद दोनों को गांव में 100 मीटर के फासले पर बने अलग-अलग घरों में बंद करके उनकी पिटाई की। आरोप है कि किशोरी के परिजन ने रात में किशोरी की हत्या करके उसके शव को जला दिया।

Honor killing in Kasganj Teenage girl eloped with her lover family murdered and burnt her body

चिता बुझाकर अवशेष निकाला गया
प्रेमी के भाई ने रविवार की सुबह घटना की सूचना यूपी 112 को दी तो ढोलना थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पानी डालकर चिता की आग को बुझाया, फिर बचे हुए अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

लड़की के घरवाले गायब
ऑनर किलिंग की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधि, किशोरी के प्रेमी और उसके भाई से पूछताछ की। किशोरी के घर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के बाद से किशोरी के परिजन गायब है। घर पर ताला लगा था। इसे खुलवाकर जांच की जा रही है। 

 

हत्या कर जला दिया युवती का शव
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करके परिजन ने शव को जला दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को बुझाकर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। तीन टीमें गठित की गई है। परिजन की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…