कपसाड़ कांड: कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया पारस सोम, 14 दिन के लिए भेजा जेल

 

कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में पकड़े पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ रही।

यूपी के मेरठ जिले में सरधना स्थित गांव कपसाड़ में पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला सुनीता की हत्या की थी। साथ ही उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों हरिद्वार से बरामद कर लिया।

रविवार को सबसे पहले एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में रूबी को पेश किया गया। यहां पुलिस ने चुपचाप करीब 50 मिनट तक रूबी के बयान कराए, उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इसके कुछ देर बाद शाम करीब पौने पांच बजे पारस को सीजएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जिला कारागार भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में मीडियाकर्मियों और राजनीतिक दलों के लोगों को जमावड़ा लगा रहा।

कपसाड़ हत्या और अपहरण: पारस ने कोर्ट में क्या कहा…, ये बताया वकीलों ने 
कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पारस के बयान दर्ज किए गए। वकीलों ने बताया कि जज साहब ने पारस से उसका नाम-पता पूछा। पारस ने कहा कि वो बेकसूर है। एक वकील ने कहा कि लड़की ने पारस के फेवर में बयान दिए हैं। अब इनकी बात में कितनी सच्चाई है, ये तो सीलबंद बयान सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

और पढ़े  ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…