कपसाड़ कांड: आज सीजेएम कोर्ट में शाम चार बजे होगी पारस और रूबी की पेशी, मेरठ कचहरी में फोर्स तैनात

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए हत्या और अपहरण कांड के आरोपी पारस सोम और रूबी की सीजेएम कोर्ट में आज शाम चार बजे पेशी होगी। कचहरी में फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं रूबी का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इस मामले में रूबी के बयान पर पूरा दारोमदार रहेगा।

 

यूपी के मेरठ जिले के सरधना के कपसाड़ गांव में पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनीता की हत्या कर दी थी और उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। तीन दिनों से जारी तनाव के बीच शनिवार देर शाम पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर लिया था।

 

मेरठ और सहारनपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में अपहृत युवती रूबी को हरिद्वार से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले पीड़ित परिजनों को प्रशासन ने 10 लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद मुहैया कराई थी, मगर पारस और रूबी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

 

रविवार को रूबी का जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। वहीं पारस का मेडिकल टेस्ट होना बाकी है। इसके अलावा आज शाम चार बजे पारस और रूबी की कोर्ट में पेशी होगी। बताया जा रहा है कि इस केस में रूबी का गवाही अहम होगी, क्योंकि उसके सामने ही मां की हत्या होने का आरोप पारस सोम पर लगाया गया था।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…