ONGC को मिली कामयाबी- मोरी-5 कुएं की आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण, जानें कैसे पूरा हुआ ऑपरेशन

Spread the love

 

एनजीसी ने आंध्र प्रदेश में स्थित अपने मोरी-5 कुएं पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित कर लिया है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि रिकॉर्ड पांच दिनों में कैपिंग ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम के अनुसार, आंध्र प्रदेश में उसके ऑनशोर एसेट में स्थित मोरी-5 कुएं में 5 जनवरी 2026 को नियमित सर्विसिंग के दौरान ब्लोआउट हुआ था। यह कार्य ठेकेदार दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। सर्विस के दौरान कुएं से हाइड्रोकार्बन का अनियंत्रित रिसाव शुरू हो गया था।

 

ओएनसीजी ने कैसे संभाला मोर्चा?

घटना के बाद ओएनजीसी ने तत्काल अपने संकट प्रबंधन प्रोटोकॉल को सक्रिय किया, क्षेत्र में सभी संबंधित गतिविधियां निलंबित कीं और विशेष वेल-कंट्रोल टीमें व उपकरण मौके पर तैनात किए। कंपनी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

ओएनजीसी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि ओएनजीसी ने मोरी-5 कुएं पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित कर लिया है और पांच दिनों के रिकॉर्ड समय में कैपिंग ऑपरेशन पूरा किया गया है, जो ब्लोआउट रिस्पॉन्स और परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कंपनी ने बताया कि कैपिंग पूरी होने के साथ ही मोरी-5 से जुड़ी फील्ड-लेवल गतिविधियां समाप्त कर दी गई हैं और इस मामले में आगे किसी परिचालन अपडेट की आवश्यकता नहीं होगी। ओएनजीसी ने अपने बयान में तेल और गैस परिचालन में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और परिचालन अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

और पढ़े  बंगाल- सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक: 72 घंटे का नियम

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love