एक्स ने अश्लील कंटेंट मामले में मानी गलती, बोला- भारतीय कानून का करेंगे पालन, 600 अकाउंट बंद

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ने अपनी गलती मानी है और कहा है कि वह भारतीय कानून का पालन करेगा। इसी के साथ करीब 3,500 कंटेंट ब्लॉक किए गए और 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार अब एक्स अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमित नहीं देगा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि एक्स ने अपनी गलती मान ली है और कंटेंट मॉडरेशन स्टैंडर्ड में कमियों को स्वीकार किया है और भारत सरकार को बताया है कि वह पूरी तरह से भारतीय कानून का पालन करेगा और नियमों के अनुसार काम करेगा।

 

दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब प्लेटफॉर्म पर अश्लील और कामुक रूप से आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार पर चिंता जताई गई, जिसमें कथित तौर पर इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ग्रोक के माध्यम से जेनरेट या बढ़ाया गया मटेरियल भी शामिल था।

सरकार की सख्ती के बाद एक्शन
सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को रोकने के लिए उपायों और भविष्य की योजना के बारे में और जानकारी मांगी थी। एक्स ने विस्तृत जवाब भेजा, लेकिन इसमें कुछ अहम जानकारी शामिल नहीं थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि ग्रोक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट का महिला की यौन और अशील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल रोकने के लिए कार्रवाई की जाए।


अब अश्लील तस्वीरों की अनुमति नहीं देगा एक्स

अब एक्स ने कार्रवाई करते हुए लगभग 3,500 अश्लील कंटेंट ब्लॉक किए गए हैं और 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं। प्लेटफॉर्म ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह आगे अश्लील तस्वीरों की अनुमति नहीं देगा। इस बीच राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की आलोचना की और बताया कि ग्रोक के रिए आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेजक तस्वीर बनाने पर पूरी तरह से रोक लगाने के बजाय इसे सिर्फ पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया है।

और पढ़े  आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…