नैनीताल / हल्द्वानी : छोटी गाड़ियों की होती है बारीकी से जांच, परंतु अफसरों को नहीं दिखती बड़ी गाड़ियों की दिन में ओवरलोडिंग ?

हल्द्वानी। जिले की किसी भी सड़क पर निकल जाइए, वाहनों में खुलेआम ओवलोडिंग देखने को मिल जाएगी। हल्द्वानी शहर में तो दिन में भी ओवरलोड वाहन मुख्य बाजार में भी निकल रहे हैं। यह सब परिवहन विभाग की जानकारी के बावजूद हो रहा है। परिवहन विभाग हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है। सवाल उठने लाजिमी हैं कि आखिर ये ओवरलोडिंग किसकी शह पर हो रही है। हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारी इन दिनों रात में टार्च लेकरओवरलोडिंग ढूंढने निकल रहे हैं।
हाईकोर्ट ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। शासन ने भी ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोबाइल में बात करने वाले चालकों के खिलाफ आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। यह भी कहा था कि लगातार विशेष अभियान चलाया जाए लेकिन परिवहन विभाग के अफसरों को कोई फर्क नहीं पड़ा। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने हल्द्वानी शहर में मुख्य मार्गों का जायजा लिया तो ओवरलोडिंग बेरोकटोक जारी मिली। वाहनों में भार क्षमता से अधिक माल भरा गया था। परिवहन विभाग की टीम कहीं नहीं दिखाई दी।

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…