मोटाहल्दू : 17 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिक की ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते मौत ।

Spread the love

दिल्ली में 17 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट में तैनात मोटाहल्दू निवासी सैनिक का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी लोकमणि शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा (28) 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी रेजिमेंट लेह में है। भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी सैनिकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनका पीएम पोस्टमार्टम गया। भास्कर का पार्थिव शरीर आज मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है।
इधर भास्कर की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नौ दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिताकर यूनिट गए थे। ढाई वर्ष पूर्व विवाह से उनकी 12 माह की पुत्री मिष्टी है। निधन से मां शांति देवी, पिता लोकमणि शर्मा, पत्नी तनुजा और भाई मनोज शर्मा गमगीन हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने किया देहरादून पुलिस लाइन योग,; सीएम धामी बोले- योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
  • Related Posts

    Accident: टिहरी- ऋषिकेश मार्ग पर बचेलीखाल में बस के हुए ब्रेक फेल,अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार को श्रीनगर देवप्रयाग ऋषिकेश मार्ग पर बचेलीखाल के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही…


    Spread the love

    यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, बच्ची का शव बरामद

    Spread the love

    Spread the love   मानसून शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास पहाड़ दरक गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!