अंकिता हत्याकांड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा -सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत रचा गया षड्यंत्र

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रही महिला के एक ऑडियो में वार्तालाप के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं पर लांछन लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत षड्यंत्र रचा गया।

उन्होंने कहा कि मामले में सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही अब सवालों के कटघरे में है। भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मामले में अंकिता के परिजनों से वार्ता कर आरोपों का विधिक परीक्षण के बाद आगे हर जांच की कार्रवाई को अमल में लिया जाएगा। मामले में एसआईटी जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ चल रही है। सरकार अब तक हर निर्णय पर खरी उतरी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोका और रिकॉर्ड भर्तियां कीं।

यूकेएसएसएससी परीक्षा में सीबीआई जांच की संस्तुति की और अंकिता के अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित कराई। अंकिता बेटी के माता-पिता को बुलाया गया है और जो वो कहेंगे विधि अनुसार परीक्षण कर के वही करेंगे। कांग्रेस मुद्दाविहीन होने पर बौखला गई है। भट्ट ने कहा कि जनता को भाजपा पर भरोसा है और कांग्रेस दुष्प्रचार को हवा देकर गलतफहमी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रेस वार्ता कर बड़े नेताओं को टारगेट कर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेंकने की जुगत में लगी रही लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने से उसका कोई वास्ता नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- चोटियों पर जमी हल्की बर्फ, बारिश के बीच मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अलकनंदा नदी भी उफान पर
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love