दिल्ली- तुर्कमान गेट में बवाल: CCTV और वीडियो से 30 पत्थरबाजों की पहचान… आज फिर हटाया जा रहा अतिक्रमण

Spread the love

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना से जुड़े 30 लोगों की पहचान कर ली है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर, गुरुवार को फिर से तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से शुरू हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में 30 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से उनकी पहचान की है। पुलिस टीमें उन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

संबंधित घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजेगी। हिंसा से पहले मोहिबुल्लाह नदवी मौके पर मौजूद थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद, वह उसी इलाके में रहे।

यह घटना दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद रामलीला मैदान के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी की ओर से चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सात जनवरी को तड़के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, इससे पहले अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई समन्वय बैठकें की गईं।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
इस बीच, पत्थरबाजी की घटना के आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, आरोपियों के वकीलों ने यह जानकारी दी। जमानत याचिकाएं दायर की गईं और गुरुवार को सुनवाई तय की गई।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
आरोपी काशिफ, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद अरीब का प्रतिनिधित्व कर रहे दिल्ली के वकील एम असद बेग ने कहा कि कोर्ट ने बचाव पक्ष को एफआईआर की कॉपी देने के बाद एक दिन की न्यायिक हिरासत दी है। वकील बेग ने कहा, “जज के आदेश के बाद हमें एफआईआर की कॉपी दी गई। 
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
इसके बाद हमने जमानत याचिका दायर की है। जज ने एक दिन की न्यायिक हिरासत दी है। जमानत याचिका पर शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई होगी।

और पढ़े  SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
आरोपी समीर का प्रतिनिधित्व कर रहे दिल्ली के वकील मोहम्मद आकिफ ने भी इसी तरह की बात कही और कहा कि कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, “जज ने एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी दी है। हमें अभी एफआईआर की कॉपी मिली है। हम देखेंगे कि आगे क्या करना है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी की तड़के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) की तरफ से चलाए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, अदनान और समीर के रूप में हुई है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों के साथ कई कोऑर्डिनेशन मीटिंग के बाद 7 जनवरी को तड़के अतिक्रमण हटाया गया था। अब मलबा हटाने का काम जारी है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 5000 से अधिक जवान तैनात
तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात हुए एक्शन के बाद पूरे एरिया में भारी पुलिस का तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 5000 जवानों को तुर्कमान गेट और उसके आसपास तैनात किया गया है। पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। 24 घंटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लगातार एरिया के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

और पढ़े  2027 डिजिटल होगी जनगणना- मोबाइल और जियो-टैगिंग से होगा डेटा संग्रह, पहली बार जाति गणना भी शामिल
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
सुरक्षा बलों के घेरे में पूरा क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर नजर
रामलीला मैदान के पास दरगाह फैज-ए-इलाही पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूरा तुर्कमान गेट इलाका छावनी में तब्दील रहा। मंगलवार देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी। चप्पे-चप्पे पर नजर रही। एरिया में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। बुधवार सुबह ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
बीएनएस की इन धाराओं में मामला दर्ज
बुधवार सुबह पुलिस ने बीएनएस की धारा 221/132/121/191(2)/191(3),223(A)/3(5) और 3 पीडीपीपी एक्ट-1984 (सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, बलवा, हथियार लेकर बलवा करने, सरकारी आदेश का उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
रामपुर के सपा सांसद नदवी पर लगे भड़काने के आरोप
यूपी के रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भीड़ को भड़काने के आरोप लगे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आरोपों को गलत बताते हुए नदवी ने कहा कि वह लोगों से अमन और शांति की अपील करने गए थे। नदवी ने कहा, कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी को समय दिया जाना चाहिए था।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
मस्जिद के पास अवैध कब्जा ध्वस्त पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं।
और पढ़े  अब नए सिरे से होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच, लोकसभा स्पीकर ने समिति का किया पुनर्गठन
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
इस दौरान एमसीडी की भूमि पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल, एक डिस्पेंसरी व सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण घोषित किया था।
Delhi Police identify 30 in Turkman Gate Stone-Pelting SP MP Mohibbullah Nadvi summoned for questioning
‘इसे राजनीतिक रंग न दें, और अफवाहें फैलाने से बचें’
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि “ये संवेदनशील मामले हैं… मैं जनता से अपील करूंगा कि पुलिस को अपनी जांच करने दें। मैं फिर से कहना चाहता हूं कि फैज़-ए-इलाही मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। वह पूरे सम्मान के साथ वहीं खड़ी है। इसमें दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं है; यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर लैंड माफिया को हटाने के लिए की गई थी… इसे राजनीतिक रंग न दें, और अफवाहें फैलाने से बचें।

Spread the love
  • Related Posts

    SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भरने का…

    Spread the love

    TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

    Spread the love

    Spread the love भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल क्रांति अब हर घर तक पहुंच…

    Spread the love