हल्द्वानी- मैंने हाथ जोड़े…पार्षद ने फिर भी चलाई गोली, दोस्त के कत्ल पर भावुक हुआ चश्मदीद कमल

मैंने दो बार डोरबेल बजाई। पार्षद चिंटू बालकनी में आया, मैंने उसके हाथ भी जोड़े लेकिन उसने छत से ही फायर कर दिया। पूरे कांड की वीडियो रिकॉर्डिंग उसी के कैमरे में मौजूद है। मैंने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी है…’’ यह कहते हुए कमल भंडारी भावुक हो गया। वह बार-बार अपने दोस्त नितिन की हत्या को याद कर सिहर उठता।

डहरिया निवासी कमल भंडारी ने कहा कि पार्षद अमित बिष्ट का बेटा जय और नितिन दोस्त थे और उसकी चिंटू से पहले से जान पहचान थी। गौलापार से लौटते समय जय से मुलाकात करने के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी पार्षद के घर की ओर मोड़ ली। घर के सामने जाकर मेन गेट पर लगी डोरबेल को बजाई तो कोई नहीं आया। दूसरी बार घंटी बजाने पर चिंटू हाथ में बंदूक लिए बालकनी में खड़ा था। साथ में जय भी था।

कमल के अनुसार चिंटू को देखकर उसने हाथ जोड़कर अभिवादन किया लेकिन उसने दरम्वाल गैंग का नाम लेते हुए फायरिंग कर दी। पहली गोली से दोनों बच गए। फिर नितिन ने हाथ जोड़कर अपने बारे में बताया लेकिन फिर भी चिंटू ने फायरिंग की। इसके बाद मैं पैदल और नितिन स्कूटी से भागा। इस पर चिंटू ने नीचे आकर नितिन को निशाना बना लिया। बकौल कमल उसने नितिन को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। बाप-बेटे हाथ में हथियार लेकर पीछे से आने लगे तो वह भागकर घर चला गया। घर में ही उसे नितिन की मौत की जानकारी मिली।

और पढ़े  हरिद्वार- देवी-देवताओं का रूप धर नृत्य करने पर प्रतिबंध, अखाड़ा परिषद बोला- सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…