उत्तराखंड हाईकोर्ट- अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड HC के न्यायमूर्ति के रूप में किया नियुक्त

Spread the love

 

नैनीताल निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गए हैं। उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त किये जाने की अधिसूचना राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई है।

भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने सोमवार को सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। वे वर्तमान में एक अधिवक्ता के रूप में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी इस नियुक्ति की सूचना उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सचिवालयों को आधिकारिक तौर पर भेज दी गई है। भारत सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश 5 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस से जारी किया गया।

चार सितंबर 1971 को जन्मे सिद्धार्थ साह की हाईस्कूल तक की पढ़ाई सेंट जोजफ कॉलेज व इंटर की पढ़ाई बिड़ला विद्या मंदिर से हुई है। जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने किरौडीमल कॉलेज दिल्ली से किया और लॉ की डिग्री अल्मोड़ा से हासिल की। उनके पिता एमएल साह भी अधिवक्ता हैं। तल्लीताल निवासी सिद्धार्थ साह के छोटे चाचा राजीव लोचन साह वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनकी बहन साईं किरण साह भी अधिवक्ता हैं। जबकि बड़े भाई दीपांजन साह एक कम्पनी में बंगलूर में सेवारत हैं। उनकी पत्नी दीप्ति गृहणी हैं। जबकि दो पुत्रियां हैं।

और पढ़े  देहरादून- लखनऊ की घटना के बाद दून में सख्ती: DM के निर्देश, सभी कोचिंग सेंटरों में होगी अग्निसुरक्षा मानकों की जांच

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love