HC- प्रशांत जोशी होंगे नैनीताल के नए जिला जज, कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के हुए तबादले

 

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर के आदेश से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, शासन में तैनात प्रमुख सचिव (विधि) प्रशांत जोशी को नैनीताल का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

वह हरीश कुमार गोयल का स्थान लेंगे। गोयल के नाम की सिफारिश पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय में प्रमुख न्यायाधीश के रूप में तैनाती के लिए भेजी गई है। राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण देहरादून के अध्यक्ष नितिन शर्मा को उनके मूल विभाग में वापस बुला लिया गया है।

उन्हें टिहरी गढ़वाल का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह यहां अमित कुमार सिरोही का स्थान लेंगे। टिहरी के वर्तमान जिला जज अमित कुमार सिरोही को अब राज्य सरकार में प्रमुख सचिव (विधि) सह एलआर के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

हाईकोर्ट ने अतिरिक्त प्रभार और नई नियुक्तियों के सुझाव दिए हैं। वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान को उनके वर्तमान कार्यों के साथ ही राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की अनुशंसा की गई है।

पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश राहुल गर्ग को हरिद्वार के श्रम न्यायालय में पीठासीन अधिकारी पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षरों से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। इन स्थानांतरणों का पूर्ण क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा प्रासंगिक प्रतिनियुक्ति और पीस्टिंग अधिसूचनाएं जारी होने के बाद ही प्रभावी होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: 4 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति, चार को मिलेगी पेंशन
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…