मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आया हार्टअटैक!… अचानक पीछे..

अमरोहा के मंडी धनौरा में कक्षा चार के एक बच्चे की मोबाइल फोन देखते समय मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बालक की मौत हृदयगति बंद होने की वजह से मानी जा रही है। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। घटना बीती 28 दिसंबर की है।

गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था।

 

मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद मयंक की मां ने उसे पलंग पर बेसुध पड़ा देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति दीपक को दी।

परिजन उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। उसने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण व रिश्तेदार भी आ गए।

पिता दीपक ने बताया कि मयंक को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह सामान्य जीवन जीता था। पिता के अनुसार चिकित्सकों ने मयंक की मौत का कारण प्रथमदृष्टया हार्टअटैक बताया है।

बीते 15 महीनों में हार्ट अटैक से हो गई 27 लोगों की मौत
मौसम बदलने के साथ फिर से हृदय घात के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कम उम्र में ज्यादा तनाव युवाओं के दिल को कमजोर कर रहा है। उनके परिवार वालों को बड़ा जख्म दे रहा है। बीत 15 महीनों में 27 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसमें मरने वालों की अधिकांश लोगों की उम्र 40 साल से कम है।
और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी

कार्यवाहक सीएमओ डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीपीआर हार्ट अटैक के दौरान कारगर होने वाली प्रक्रिया है जिसका मतलब कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन है। यह एक जीवन रक्षक तकनीक है जो हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में कारगर है। सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।

इन लोगों की भी जा चुकी है जान
29 अक्तूबर 2025 को अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय के रहने वाले फहीन (30) की मौत हो गई।
24 जुलाई 2025 को मंडी धनौरा क्षेत्र के देहरा कादर बख्श गांव निवासी प्रवक्ता सुशील कुमार की कॉलेज में पढ़ाते समय मौत हो गई।
11 जून 2025 को अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा के 32 वर्षीय मजदूर मुनेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला मोहल्ला लालबाग फाटक वाली गली निवासी फारुख की सीने दर्द के बाद मौत हो गई थी।
28 जनवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला खंकर वाला कुआ निवासी रईस अहमद की मौत हो गई थी।
27 जनवरी 2025 की दोपहर को हसनपुर के लाल बाग निवासी फारूख (30) की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।
25 जनवरी 2025 की रात को हसनपुर के खंकर कुआ निवासी रईस अहमद (30) की हार्ट अटैक से मौत।
22 जनवरी 2025 जोया में कार की सफाई करते समय 50 वर्षीय आसिफ उर्फ लाला (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
21 जनवरी 2025 को अतरासी कलां गांव के रहने वाले सपा कार्यकर्ता जफर अली (60) की मौत हो गई।
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…