Train: बम से उड़ाने की धमकी पर खंगाली गई काशी एक्सप्रेस, ट्रेन खाली कराकर 2 घंटे हुई चेकिंग

 

ऊ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब काशी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही गोरखपुर से वाराणसी तक रेलवे और पुलिस विभाग में खलबली मच गई। ट्रेन को मऊ जंक्शन पर रोककर यात्रियों को उतारकर दो घंटे तक चेकिंग की गई।

 

क्या है पूरा मामला 
काशी एक्सप्रेस (15018) रोज सुबह गोरखपुर से चलकर मुंबई लोकमान्य तिलक तक जाती है। मंगलवार की सुबह 5:53 बजे ट्रेन गोरखपुर से यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसी बीच इंटरनेट के माध्यम से किसी ने ट्रेन में बम होने की सूचना दी। ट्रेन 9:32 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।

 

ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही मऊ एसपी इलामारन जी, एएसपी अनूप कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह बम डिस्पोजल स्क्वाड टीम के साथ मौजूद थे। ट्रेन रुकते ही यात्रियों को बाहर निकालकर चेकिंग शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, लेकिन उसमें विस्फोटक जैसा कुछ नहीं था। रेलवे की टेक्निकल टीम ने भी अपने अनुसार बेग की चेकिंग की। इस दौरान मऊ जंक्शन के बाहर तैनात की गई थी।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालकर चेकिंग की गई है, लेकिन विस्फोटक जैसा कुछ मिला नहीं है। गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

Kashi Express train searched at Mau railway station following bomb threat
काशी एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों को बोगी के गेट के सामने लाइन लगाकर दोबारा ट्रेन में प्रवेश कराया।
और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…