अमृतसर- सरपंच को गोलियों से भूना,AAP विधायक के करीबी थे वल्टोहा, मैरिज पैलेस में घुसे हमलावरों ने की हत्या

Spread the love

मृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग कर हत्या कर दी। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या हुई है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उन पर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में गए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

जर्मल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार भी करते थे। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय वल्टोहा गांव संधुआ से दो बार सरपंच रह चुके थे। जबकि 2022 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबियों में माने जाते सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा समाज सेवक भी थे।

 

वल्टोहा को छह माह के दौरान इसी क्षेत्र से संबंधित विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा 30 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा था। सरपंच पर दासूवाल के गुर्गों द्वारा पहले दो हमले किए जा चुके हैं। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। जबकि दूसरे में बाल-बाल बच गए थे।

सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

और पढ़े  पंजाब के बठिंडा में तनाव,डीसी दफ्तर की तरफ बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट पर 2 जवानों की मौत, ASI और होमगार्ड जवान की लाश मिलने से सनसनी

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत हुई है। इनमें अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर और एक होम गार्ड जवान शामिल है। गुरदासपुर…


    Spread the love

    पंजाब के बठिंडा में तनाव,डीसी दफ्तर की तरफ बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    Spread the love

    Spread the loveबठिंडा में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने…


    Spread the love