कैंचीधाम- बाबा के दर्शन के लिए धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साल के पहले दिन किए दर्शन

 

 

ए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भीमताल, भवाली और गरमपानी क्षेत्र से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ लंबी कतार में खड़े होकर बारी बारी से बाबा के दर्शन करते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे।

श्रद्धालुओं की आवाजाही से स्थानीय लोगों को कारोबार भी अच्छा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की समस्या भी बनी रही। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि साल के पहले दिन मंदिर में बाबा के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से उचित व्यवस्था की गई है। इधर घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

और पढ़े  लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…