बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त- IED और कारतूस बरामद, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चालकर नाकाम की आतंकी साजिश

Spread the love

 

ए साल से पहले सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के जंगल में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया। सुरक्षाबलों ने यहां से आईईडी व कारतूस बरामद किए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स, कुंजर और पट्टन की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खरपोरा गांव के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान जंगल में एक आतंकी ठिकाना मिला। यहां एके-47 के 53 कारतूस, गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। जब्त सामान में एक प्रेशर कुकर भी है जिसमें मोटरसाइकिल की बैटरी लगी थी। इसके लेकर संदेह है कि यह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का हिस्सा थी।

 

ठिकाने से एक नेल कटर, एक कंघी, एक प्लास, एक चाकू, एक डायरी, एक तस्बीह, एक अतिरिक्त बैटरी और बिजली का तार भी मिला है। सभी सामान एक छोटे डस्टबिन में पैक करके प्रेशर कुकर के अंदर छिपाया गया था जिससे पता चलता है कि इन्हें तोड़फोड़ में इस्तेमाल के लिए रखा गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेशर कुकर डिवाइस को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया है। इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त ठिकानों या सामग्री की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- शांति की तरफ बढ़ रहे ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा टकराव..
  • Related Posts

    1 JUNE महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें, होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

    Spread the love

    Spread the loveतेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो…


    Spread the love

    Attack-: ममता बनर्जी पर अस्पताल के CEO को धमकाने का आरोप..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। उनका दावा है कि इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और…


    Spread the love