दिल्ली Weather: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, नए साल पर और कंपाएगी सर्दी, बारिश भी बढ़ाएगी मुश्किल

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे लोग सर्दी से बचने का भी पर्याप्त इंतजाम कर लें। क्योंकि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जताया है उसके हिसाब से ये दोनों दिन कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ेगा।

एक जनवरी को राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडक और कोहरे के कारण सुबह के समय यात्रा करते हुए या ड्राइव करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया।

 

नए साल पर बारिश के आसार

दिल्ली में नए साल पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें, तेज़ रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम के पास से है। CPCB के अनुसार इलाके के आस-पास का AQI 396 दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है।

और पढ़े  कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

कोहरे के साथ-साथ ठंड और बढ़ते प्रदूषण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सुबह-शाम की ठंड में बुज़ुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…