इंदौर में फिर एक बार कोरोना हुआ बेकाबू, कैंट एरिया में 30 सैनिक कोरोना संक्रमित, अन्य 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव ।

Spread the love

इंदौर में तीन महीने बाद एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जिले में एक दिन में यहां पर 32 संक्रमित मरीज मिले हैं,इसमें शहर के दो और महू कैंट एरिया के 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी सैनिक बताए जा रहे हैं। महू कैंट एरिया में एक दिन पहले बुधवार को पांच मरीज सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो सैनिक संक्रमित पाए गए हैं, वे दूसरे राज्यों से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं।
गुरुवार रात में मिलिट्री अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में एक दिन में 30 पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी गई है। चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. बीएस सैत्या ने कहा कि गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। सीएमएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंची और संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहत की बात है कि किसी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों में सर्दी, बुखार, जुखाम और बदन दर्द की शिकायत है।

जून महीने में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी थी। 16 जून को जिले में 34 संक्रमित मरीज मिले थे, उसके बाद धीरे-धीरे मामले कम होने लगे। लेकिन अचानक से 53 लोगों के संक्रमित होने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। 

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने से बढ़ी चिंता
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक हफ्ते में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। दो दिन पहले यहां संख्या 21 थी। अचानक यह संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

और पढ़े  फंगल इंफेक्शन- हर साल 30 करोड़ लोग हो रहे फंगल संक्रमण का शिकार, WHOने जारी की वैश्विक रणनीति

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें, ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

    Spread the love

    Spread the loveट्रंप बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और वहां से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही…


    Spread the love

    वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के एक दिन बाद रविवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *