देहरादून- अच्छी खबर…उत्तराखंड में 8 अपर सचिव बनेंगे सचिव, नौ आईपीएस का भी होगा प्रमोशन

Spread the love

 

 

1 जनवरी से उत्तराखंड को आठ नए सचिव मिलने वाले हैं। सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति(डीपीसी) की बैठक हुई। वहीं, चार आईएफएस की डीपीसी आज होगी। पांच आईएफएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और तीन आईएफएस को सीनियर ग्रेड मिलेगा।

 

आठ आईएएस को पदोन्नति, पांच को सेलेक्शन ग्रेड
2010 बैच के आईएएस डॉ. अहमद इकबाल, ईवा श्रीवास्तव, सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंदस्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव होंगे। वर्तमान में ये सभी अफसर अपर सचिव हैं। इनमें से आईएएस ईवा श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं। उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। वहीं, पांच आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और आनंद श्रीवास्तव को सेलेक्शन ग्रेड लेवल 12 से लेवल 13 दिया गया है।

 

नौ आईपीएस को एक जनवरी से पदोन्नति
आईपीएस अभिनव कुमार को एडीजी से डीजी, निवेदिता कुकरेती को डीआईजी से आईजी, प्रहलाद मीणा को एसएसपी से डीआईजी, बरिंदरजीत सिंह और पी रेणुका देवी को डीआईजी से आईजी, प्रीति प्रियदर्शिनी को एसएसपी से डीआईजी, यशवंत चौहान को एसएसपी से डीआईजी, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को एसपी से एसएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से बरिंदरजीत और पी रेणुका वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है जबकि इससे पूर्व निशा यादव व जितेंद्र चौहान को एसपी रैंक मिल चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- खुलासा: चढ़ावा हेराफेरी के बाद अब BKTC को दान में मिलीं दो एंबुलेंस और टेंपो ट्रेवलर गायब, उठे सवाल
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveघोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी…


    Spread the love