हरिद्वार जमीन घोटाला- 2 आईएएस के निलंबन पर दो जनवरी को होगा फैसला, 3 जून को हुए थे निलंबित

Spread the love

त्तराखंड में इस साल जून में सामने आए हरिद्वार जमीन घोटाले में दो आईएएस के निलंबन पर दो जनवरी को फैसला होगा। वहीं, निलंबित पीसीएस की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिस पर अब उनसे जवाब मांगा जाएगा।

हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले में शासन ने दो आईएएस और एक पीसीएस को विभागीय चार्जशीट दी थी। इन सभी को इस घोटाले के आरोप में निलंबित किया गया था। हरिद्वार नगर निगम ने ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे। सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट 29 मई को शासन को सौंपी थी। इसके बाद तीन जून को हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और एडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था।

दोनों आईएएस की जांच सचिव सचिन कुर्वे को दी गई थी जबकि पीसीएस अफसर की जांच अपर सचिव आनंदस्वरूप को दी गई थी जो पूरी होने के बाद अब एडीएम अजयवीर से जवाब मांगा जाएगा। कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दो जनवरी को बैठक होगी, जिसमें या तो नियमानुसार ये बहाल होंगे या फिर छह माह तक निलंबन अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। राज्य के पास आईएएस को अधिकतम 12 माह तक ही निलंबित रखने का अधिकार होता है। इसके बाद का फैसला केंद्र के स्तर से होता है।

और पढ़े  Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों के बीच BJP ने मैदान में उतारे 8 और प्रवक्ता, हरक की बहू संभालेगी मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन का पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने आठ और प्रवक्ताओं की घोषणा…


    Spread the love