नासा-  जनवरी में करेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 2 बड़े स्पेसवॉक, जानिए क्या है पूरा ‘मेगा प्लान’?

नए साल की शुरुआत के साथ ही नासा (NASA) अंतरिक्ष में दो अहम मिशन करने जा रहा है। जनवरी महीने में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर दो स्पेसवॉक किए जाएंगे। इनका उद्देश्य स्टेशन की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना और जरूरी मरम्मत का काम पूरा करना है। नासा ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ सोशल मीडिया हैंडल (@NASA) पर दी।

 

6 जनवरी को मीडिया ब्रीफिंग

नासा इन स्पेसवॉक की पूरी जानकारी 6 जनवरी को ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर में होने वाली मीडिया ब्रीफिंग में देगा। इस ब्रीफिंग को नासा अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर लाइव दिखाएगा।

 

8 जनवरी 2026 को पहला स्पेसवॉक 

पहला स्पेसवॉक 8 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन तय किया गया है। इसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री माइक फिंक (Mike Fincke) और जेना कार्डमैन (Zena Cardman) स्पेस स्टेशन के ‘क्वेस्ट एयरलॉक’ से बाहर निकलेंगे। इनका मुख्य काम ‘2A पावर चैनल’ को तैयार करना है ताकि भविष्य में वहां ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रोल-आउट सोलर ऐरे’ (iROSA) लगाए जा सकें। ये नए सोलर पैनल स्पेस स्टेशन को ज्यादा बिजली मुहैया करा सकेंगे। ये भविष्य में स्टेशन के सुरक्षित और नियंत्रित डी-ऑर्बिट (Deorbit) के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। खास बात ये है कि ये जेना कार्डमैन का पहला स्पेसवॉक होगा, जबकि माइक फिंक का यह 10वां स्पेसवॉक होगा। इसके साथ ही फिंक नासा के इतिहास में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यह रिकॉर्ड पहले से नासा के दिग्गज एस्ट्रोनॉट्स जैसे पैगी व्हिटसन और माइकल लोपेज-एलेग्रिया के नाम है। इन्होंने भी 10-10 स्पेसवॉक किए हैं।

15 जनवरी 2026 को दूसरा स्पेसवॉक

दूसरा स्पेसवॉक एक हफ्ते बाद यानि 15 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन किया जाएगा। इस स्पेसवॉक में कैमरा पोर्ट 3 पर लगा हाई-डेफिनिशन कैमरा बदला जाएगा। साथ ही हार्मनी मॉड्यूल पर आने वाले स्पेसक्राफ्ट के लिए नई नेविगेशन डिवाइस (प्लानर रिफ्लेक्टर) लगाई जाएगी। इसके अलावा स्टेशन के S6 और S4 ट्रस पर अमोनिया सर्विसर जम्पर (फ्लूइड पाइप) को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस स्पेसवॉक में कौन से अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे और सही समय क्या होगा, इसकी जानकारी नासा बाद में देगा।

मीडिया ब्रीफिंग में कौन होंगे शामिल?

नासा की ब्रीफिंग में बिल स्पिच- ISS ऑपरेशंस इंटीग्रेशन मैनेजर, डायना ट्रूजिलो- स्पेसवॉक फ्लाइट डायरेक्टर और हेइडी ब्रूअर- स्पेसवॉक फ्लाइट डायरेक्टर मिशन की जानकारी देंगे। साथ ही लोग सोशल मीडिया पर #AskNASA के जरिए सवाल भी पूछ सकते हैं।

और पढ़े  केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल, तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान

क्यों खास है ये मिशन?

ये इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के 278वें और 279वें स्पेसवॉक होंगे। ये वर्ष 2026 में होने वाले पहले दो स्पेसवॉक होंगे। ये ‘एक्सपीडिशन 74’ मिशन के तहत किए जाने वाले पहले अभियान भी हैं। आसान भाषा में कहें तो, ये स्पेसवॉक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सुरक्षित, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार रखने में बहुत अहम भूमिका निभाएंगे

  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…